Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: निर्माणाधीन मॉल से शव बरामदगी में हत्या कर साक्ष्य छिपाने का केस

Jamshedpur (Ashok kumar) :  जुगसलाई बलदेव बस्ती का रहने वाला सुल्तान खान पिछले छह दिनों से अपने घर से लापता था. उसका शव बुधवार को दिन के 2 बजे पुलिस ने निर्माणाधीन मॉल से बरामद किया है. इस मामले में परिवार के लोगों ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने का एक मामला बिष्टुपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया है. पुलिस ने मो. जाकीर खान के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-van-driver-sentenced-to-six-years-for-molesting-schoolgirl/">जमशेदपुर:

स्कूली छात्रा से छेड़खानी में वैन चालक को छह साल की सजा

एकमत होकर हत्या करने का केस

सुल्तान का शव बरामद होने के बाद परिवार के लोगों ने साफ कहा है कि उसकी हत्या की गयी है. हत्या के पीछे निर्माणाधीन मॉल के सुरक्षागार्डों का हाथ है. 22 जुलाई को जब परिवार के लोग मॉल के पास गये थे तब सुल्तान का कपड़ा देखा गया था. तब ही परिजनों ने हत्या करने की आशंका जतायी थी. लोहा चोरी करने के मामले में सुल्तान पहले जुगसलाई और बिष्टुपुर थाने से भी जेल जा चुका है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-sunil-singh-was-murdered-with-sharp-weapons-and-sticks/">जमशेदपुर:

धारदार हथियार व लाठी से की गयी है सुनिल सिंह की हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही