Search

 
 
 

जमशेदपुर: बिरसानगर में दो लोगों पर जमीन कब्जाने का केस

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : बिरसानगर थाना क्षेत्र में सरकारी और आदिवासी जमीन कब्जाने और उसे उंचे दामों में बेचने का खेल धड़ल्ले से चल रहा है. ताजा मामला 5 अगस्त को सामने आया है. इसमें अंचल के सीआई हिम्मतलाल महतो की ओर से दीपक झा और विशेष खान के खिलाफ सरकारी जमीन का अतिक्रमण करने का एक मामला दर्ज कराया गया है. जहां पर दोनों जमीन कब्जाने का काम कर रहे थे वह इलाका ग्रामीण क्षेत्र हूरलुंग में पड़ता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-landlord-had-gone-to-canada-tenant-stole-jewelry/">जमशेदपुर:

कनाडा गये थे मकान मालिक, किरायेदार ने की गहनों की चोरी

दो बार पहले भी किया गया था कब्जा

मामले में कहा गया है कि दीपक झा और विशेष खान की ओर से इसके पहले भी उस इलाके में दो बार जमीन कब्जाकर मकान बनाने का काम किया गया था. दो बार चेतावनी देने के बावजूद जब वे बाज नहीं आये, तब अंचल के सीओ अमित श्रीवास्तव ने इस दिशा में पहल की और दोनों के खिलाफ बिरसानगर थाने में मामला दर्ज कराया.

धड़ल्ले चल रहा था निर्माण कार्य

सीआइ हिम्मत लाल महतो का कहना है कि हूरलुंग में गुप्त सूचना मिली थी कि दो लोग सरकारी जमीन पर ईंट गिराकर धड़ल्ले से निर्माण कार्य कर रहे हैं. इसके बाद जब जांच में अंचल के अधिकारी पहुंचे तब मामले को सही पाया. पहले तो निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया था. बावजूद रात के समय काम कराया जा रहा था. अंततः मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-the-bike-driver-was-stopped-and-robbed-in-kadma-marine-drive/">जमशेदपुर:

कदमा मरीन ड्राइव में बाइक चालक को रोककर लूटा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही