Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिरसानगर में शिलापट्ट तोड़ने में सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : बिरसानगर पुलिस ने उलियान मेन रोड पर स्थित सड़क निर्माण कार्य का शिलापट्ट तोड़े जाने के मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने का एक मामला थाने में दर्ज किया है. यह मामला अधिसूचित क्षेत्र समिति के कनिय अभियंता मो. जैनुल हक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया गया है. घटना 9 सितंबर की शाम 4.40 बजे घटी थी. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-a-man-was-crushed-to-death-by-a-herd-of-elephants/">रामगढ़

: हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला

बजरंग अखाड़ा के सामने की है घटना

घटना के बारे में बताया गया है कि सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने के लिये शिलापट्ट विभाग की ओर से लगाया गया था. मजदूर जब 9 सितंबर को मौके पर काम करने के लिये पहुंचे तब देखा कि शिलापट्ट टूटा हुआ है. उसके बाद घटना की जानकारी विभाग के अधिकारियों की दी गयी थी. सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और जांच के बाद बिरसानगर थाने में शनिवार को मामला दर्ज कराया है. घटना के बारे में बिरसानगर पुलिस का कहना है कि शिलापट्ट तोड़े जाने के मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है. इसे भी पढ़ें : बॉक्स">https://lagatar.in/the-magic-of-brahmastra-played-at-the-box-office-did-business-of-37-crores-on-the-first-day/">बॉक्स

ऑफिस पर चला ‘ब्रह्मास्त्र’ का जादू, पहले दिन 37 करोड़ का किया बिजनेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही