Search

 
 
 

जमशेदपुर: परसुडीह के लंबू स्वर्णकार पर चेन छिनने व धमकी देने का केस

 
Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र से हलुदबनी स्वर्णकारपाड़ा का रहने वाला लंबू स्वर्णकार अब अपराध की दुनिया में उभरने लगा है. परसुडीह थाने में उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. एक नया मामला परसुडीह थाने में परसुडीह राव कॉलोनी के रहने वाले गोपाल मुखर्जी ने दर्ज कराया ह . मामले में गोपाल ने मारपीट कर जख्मी करने, गले से सोने की चेन छिनतई करने और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-two-miscreants-looted-mobile-after-attacking-the-trailer-driver-of-bihar/">जमशेदपुर:

बिहार के ट्रेलर चालक पर हमलाकर दो बदमाशों ने लूटे मोबाइल

त्रिवेणी टावर के पास की है घटना

घटना के बारे में गोपाल मुखर्जी का कहना है कि वे गुरुवार को दिन के डेढ़ बजे परसुडीह बाजार के निकट त्रिवेणी टावर से होकर अपने घर की तरफ जा रहे थे. इस बीच ही लंबू स्वर्णकार ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. इस बीच उसने मारपीट कर घायल कर दिया और गले से सोने की चेन छिनतई कर ली. जाते-जाते उसने जान से मार देने की भी धमकी दी. इधर परसुडीह पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-railway-contractor-throwing-garbage-at-tatanagar-station-on-the-roadside/">जमशेदपुर:

टाटानगर स्टेशन के कचरे को सड़क किनारे फेंक रहा रेलवे ठेकेदार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही