Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: गोविंदपुर के जिप प्रत्याशी अनुराग प्रसाद व कमलेश सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : गोविंदपुर के जिला परिषद (5) के प्रत्याशी अनुराग प्रसाद वर्मा और कमलेश सिंह के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने का एक मामला गोविंदपुर थाने में सोमवार को दर्ज कराया गया है. यह मामला आचार संहिता कोषांग के दंडाधिकारी सह कनीय अभियंता रघुनाथ कुमार वर्मा के बयान पर दर्ज कराया गया है. आरोपी अनुराग वर्मा विद्यापतिनगर के रहने वाले हैं जबकि कमलेश सिंह छोटा गोविंदपुर के निवासी हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-motors-buses-will-not-run-from-24-to-27-may-due-to-panchayat-elections/">जमशेदपुर

: पंचायत चुनाव को लेकर 24 से 27 मई तक नहीं चलेगी टाटा मोटर्स की बसें

क्या है दोनों पर आरोप

कमलेश सिंह और अनुराग वर्मा पर आरोप है कि दोनों प्रत्याशियों ने अपने पोस्टर में मुद्रक और पोस्टर संख्या को अंकित नहीं कराया है. दोनों प्रत्याशियों का पोस्टर गोविंदपर थाना क्षेत्र में कई जगहों पर लगाये गये हैं. सोमवार को इन पोस्टरों की दंडाधिकारी की ओर से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराने का काम किया गया है. इसके बाद ही दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है. बाकी प्रत्याशियों पर भी दंडाधिकारी की ओर से नजर रखने का काम किया जा रहा है. इस संबंध में गोविंदपुर के थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में कानून सम्मत कार्रवाई करने का काम किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-after-quarrel-in-shankosai-the-younger-sister-hangs-on-the-noose-the-condition-is-critical/">जमशेदपुर:

शंकोसाई में झगड़े के बाद छोटी बहन फंदे पर लटकी, हालत नाजुक
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही