Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: साकची के तीन घरों से नकदी व मोबाइल की चोरी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok kumar) : साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर 2 के तीन घरों से चोरों ने नकदी और मोबाइल फोन की चोरी कर ली. सभी भुक्तभोगी की ओर से घटना की लिखित शिकायत साकची थाने में की गयी है. घटना के संबंध में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शरू की है. घटना के संबंध में काशीडीह लाइन नंबर 2, होल्डिंग नंबर 69 के रहने वाले मनसा राम पाखे ने बताया कि 4 अगस्त की शाम अपनी मोबाइल को चार्ज में लगाया था. दूसरे दिन 5 अगस्त की सुबह जागने पर देखा कि दो मोबाइल और 13 हजार 500 रुपये गायब है. सामान भी बिखरे हुये थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-in-the-house-of-a-female-employee-of-the-civil-court-the-thieves-fled-leaving-the-sword-after-the-attack/">जमशेदपुर

: सिविल कोर्ट की महिला कर्मचारी के घर में चोरी, हल्ला होने पर तलवार छोड़कर भागे चोर

दो भतीजा के घर भी हुई चोरी

थोड़ी देर के बाद ही मनसा का भजीता पंकज पाखे आया और कहा कि उसके घर से भी मोबाइल फोन और नकद 9000 रुपये की चोरी हो गयी है. दूसरा भतीजा मनीष पाखे ने बताया कि उसके घर से भी दो मोबाइल की चोरी हो गयी है. मनसा ने बताया कि चोरों के हाथ कुल 6 मोबाइल व नकदी आया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-22-convicted-in-the-murder-of-manoj-singh-in-ghagidih-jail/">जमशेदपुर:

घाघीडीह जेल में हुई मनोज सिंह की हत्या में 22 दोषी करार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही