Search

 
 
 

जमशेदपुर : कैट ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर सरकार से मांगी एक साल की मोहलत

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने रविवार को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को भेजे एक पत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर एक साल की मोहलत मांगी है. कैट ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की अंतिम तिथि एक जुलाई को एक वर्ष के लिए आगे बढ़ाने का आग्रह किया है. साथ ही यह भी आग्रह किया है कि इस गंभीर मुद्दे पर एक संयुक्त समिति का गठन किया जाए. इसमें सरकारी अधिकारियों और हितधारकों के प्रतिनिधियों को एकल उपयोग प्लास्टिक के सामान के विकल्पों का सुझाव देने का एक समयबद्ध समय दिया जाए, ताकि बिना किसी व्यवधान के देश एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग बंद कर सके. यह पत्र महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित कैट के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के सभी राज्यों के 100 से अधिक व्यापारी नेताओं द्वारा जारी किया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-cm-will-attend-the-mahasammelan-of-majhi-pargana-mahal-at-1-30-pm/">घाटशिला

: माझी परगना महाल के महासम्मेलन में 1.30 बजे शामिल होंगे सीएम

बिना विकल्प तलाशे पाबंदी से कारोबार को होगा नुकसान

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल और राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोन्थालिया ने कहा कि निःसंदेह पर्यावरण का प्रदूषण मानव सभ्यता के लिए एक बड़ा खतरा है और पर्यावरण की रक्षा के लिए सुधार की आवश्यकता है. हालांकि किसी भी प्रतिबंध को लागू करने से पहले उपयोग के विकल्प भी तैयार रखना चाहिए. खंडेलवाल और सोन्थालिया ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक देश में लाखों लोगों को रोजगार देने वाला 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक कारोबार वाला उद्योग है. एकल उपयोग वाले प्लास्टिक उद्योग में बैंकों और वित्तीय संस्थानों की एक बड़ी हिस्सेदारी है. बिना कोई विकल्प दिए पूर्ण प्रतिबंध की स्थिति में भारत के खुदरा व्यापार को भारी नुकसान होगा और एक बड़ा वित्तीय संकट खड़ा हो जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही