Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कैट देश भर में चलाएगा हर घर तिरंगा अभियान

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अभियान हर घर तिरंगा की शुरुआत की गई. इस अभियान को देश के जन-जन तक पहुंचा कर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश भर में 25 करोड़ से ज़्यादा घरों में भारत की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लहराए जाने की लेकर शुक्रवार को ही केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के डीपीआईआईटी विभाग ने मंत्रालय में बैठक आयोजित की. इसमें देश के चुनिंदा व्यापार एवं उद्योग संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए. इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल और राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोंथालिया ने कहा की विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा का जय घोष करते हुए कैट झारखंड के 100 से ज्यादा एवं देश भर के 40 हजार से अधिक व्यापारी संगठनों के माध्यम से न केवल व्यापारियों बल्कि आम लोगों के बीच इस अभियान को लेकर जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-city-managers-conducted-raids-against-single-use-plastic-in-mango/">जमशेदपुर

: नगर प्रबंधकों ने मानगो में एकल यूज प्लास्टिक के खिलाफ की छापेमारी
सोंथालिया ने कहा कि कैट ने देश के सभी बाजारों एवं अन्य स्थानों पर हर घर तिरंगा अभियान को घर-घर तिरंगा, दुकान-दुकान तिरंगा के रूप में जोरदार तरीके से चलाने का निर्णय लिया है. कैट इस अभियान में ट्रांसपोर्ट, लघु उद्योग, उपभोक्ताओं, किसानों सहित देश भर में राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय सामाजिक, शैक्षिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों को भी जोड़ कर एक महाअभियान चलाएगा. सोंथालिया ने कहा कि कैट ने झारखण्ड एवं देश के सभी व्यापारियों एवं व्यापारी संगठनों से अपील की है की मार्केटों में ज़्यादा से ज़्यादा होर्डिंग. पोस्टर एवं बैनर लगाएं और इस अभियान को सफल बनाएं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही