Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कैट 5 सितंबर से शुरू करेगा इंडिया लिटरेसी मिशन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को व्यापारियों में गति देने और अपनाए जाने को लेकर कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेड (कैट) 5 सितंबर शिक्षक दिवस से देश भर में व्यापारियों को शिक्षित करने के लिए कैट इंडिया लर्निंग मिशन बड़े पैमाने पर शुरू करेगा. इसके अंतर्गत देश भर के व्यापारियों को टेक्नॉलजी के अधिकतम उपयोग, डिजिटल पेमेंट, व्यापार के वर्तमान फॉर्मेट को उच्च स्तरीय एवं अधिक गुणवत्ता वाला बनाना, उपभोक्ताओं से व्यवहार, दुकान में सामान का डिस्प्ले का लाभ, सही स्टॉक रखना तथा समय पर कानूनों एवं नियमों का पालन किए जाने वाले विषयों पर व्यापारियों को सही रूप से शिक्षित करने और उनको अपनाने पर ज़ोर दिया जाएगा. यह अभियान ऑनलाइन सिस्टम से देश भर में चलाया जाएगा. कैट ने इसके लिए टेक्नॉलजी की बड़ी कंपनी ग्रापोस एडूटेक के साथ एक करार किया है. 5 सितंबर को दिल्ली में एक बड़े कार्यक्रम से इस अभियान की शुरुआत की जाएगी. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-recruitment-in-minority-schools-ignoring-rules-kunal-das/">सरायकेला

: नियमों की अनदेखी कर हो रही अल्पसंख्यक स्कूलों में नियुक्ति : कुणाल दास

सभी राज्य की राजधानी में अभियान की होगी शुरुआत

5 सितंबर को सभी राज्यों की राजधानी में भी कैट के राज्य चैप्टर इस अभियान की शुरुआत करेंगे. कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल और राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोंथालिया ने बताया की इस अभियान को अंतिम रूप देने के लिए कैट के विभिन्न राज्यों के कुछ वरिष्ठ व्यापारी नेताओं की एक मीटिंग दिल्ली में 2 सितम्बर को होगी. दिल्ली में इस अभियान के उद्घाटन के लिए कैट ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल एवं मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को आमंत्रित किया है. खंडेलवाल और सोंथालिया ने बताया की इस अभियान को देश के हर हिस्से तक पहुँचाने के लिए कैट अनेक कंपनियों से बातचीत कर रहा है. जो इस बड़े अभियान में टेक्नॉलजी एवं अपने अन्य विशिष्ट साधनीं के जरिए कैट का सहयोग करेंगे. इसे भी पढ़ें : गुमला:">https://lagatar.in/gumla-2-youths-arrested-with-brown-sugar-police-caught-red-handed/">गुमला:

ब्राउन शुगर के साथ 2 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

ग्रापोस विशेष कोर्स तैयार कर रही है

इस अभियान में कैट की सहयोगी टेक्नॉलजी कम्पनी ग्रापोस एडुटेक व्यापारियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक विशेष कोर्स तैयार कर रही है. जो ऑनलाइन माध्यम से व्यापारियों के प्रशिक्षण के लिए उपयोगी होगा तथा हर राज्य के लिए टेक्नॉलजी विशेषज्ञों की टीम बनाई जाएगी. यह कोर्स 12 भारतीय भाषाओं में दिया जा सकेगा. इस अभियान में बड़े पैमाने पर देश के सभी राज्यों में व्यापारियों की कार्यशाला, सेमिनार तथा सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे. पूर्व में भी कैट इसी तरह का एक कार्यक्रम कैट रिटेल स्कूल प्रोजेक्ट के माध्यम से चलाया था जिसके काफ़ी सकारात्मक परिणाम आए थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही