Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: सेवानिवृत पुलिस अधिकारी के मकान से बिजली तार चोरी करते पकड़ाया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के दाइगुट्टू के रहने वाले सेवानिवृत पुलिस अधिकारी बीएन सिंह के निर्माणाधीन मकान से बिजली तार की चोरी करते हुये वहां के गार्ड ने एक चोर को पकड़ लिया. इसके बाद घटना की जानकारी आस-पास के लोगों की दी. लोगों ने उसके हाथ-पैर बांध दिये और फिर घटना की जानकारी मानगो पुलिस को दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी की तार को भी बरामद कर लिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-family-members-went-to-the-village-for-daughters-wedding-theft-happened-in-the-house/">जमशेदपुर:

बेटी की शादी में गांव गये थे परिवार के लोग, घर में हो गयी चोरी

अहले सुबह की है घटना

सुरक्षा गार्ड मो. शमीम का कहना है कि निर्माणाधीन मकान की वही देख-रेख करता है. सोमवार की रात वह अपने बेटे के साथ रात को सोया हुआ था. इस बीच सुबह के समय अचानक से बिजली कट गयी. तब बेटे ने उन्हें जगाया और बिजली कटने की जानकारी दी. इसके बाद वसीम जैसे से कमरे से बाहर निकले तो देखा कि एक चोर बिजली चार की चोरी करके वहां से भाग रहा है. इस दौरान वसीम ने चोर को खदेड़कर धर-दबोचा.

राज अंसारी को बांधकर पीटा

बिजली तार की चोरी करने की सूचना पर गुस्साए लोगों ने आजादनगर के रहने वाले राज अंसारी के हाथ-पैर बांध दिये और उसकी पिटाई करने के बाद मानगो पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी. इधर पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-case-of-violation-of-code-of-conduct-on-govindpur-zip-candidates-anurag-prasad-and-kamlesh-singh/">जमशेदपुर:

गोविंदपुर के जिप प्रत्याशी अनुराग प्रसाद व कमलेश सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन का केस
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही