Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील में लोहा चोरी करते पकड़ाया

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : बर्मामाइंस थाना अंतर्गत टाटा स्टील कंपनी परिसर में चोरी करने घुसे सिद्धू कान्हु बस्ती निवासी पवन करुवा को कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. इधर बर्मामाइंस पुलिस ने मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पवन टाटा स्टील के दीवार संख्या 207 के पास फैंसिंग को काटकर कंपनी परिसर में लोहा चोरी करने घुसा था तभी कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. फिलहाल पवन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-arrested-for-bike-robbery-from-sakchi/">जमशेदपुर

: साकची से बाइक लूट के मामले में एक गिरफ्तार 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही