Search

जमशेदपुर : सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा बुधवार से, शहर के सभी 7 केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू

Jamshedpur (Anand Mishra) : केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा समिति (सीबीएसई) की ओर से इस वर्ष आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा बुधवार से आरंभ हो रही है. परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. इसके लिए जमशेदपुर में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहांकरीब 15000 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा में विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. बुधवार यानी 15 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेगी. वही 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल तक चलेगी. परीक्षा के लिए संत मेरीज इंग्लिश स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर, बाल्डविन कदमा फार्म एरिया, विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, एसडीएसएम, जेपीएस और काशीडीह हाइ स्कूल को केंद्र बनाया गया है. परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों को जांच प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा. उसके बाद ही केंद्र में प्रवेश करने दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें  : बुधवार">https://lagatar.in/wholesale-food-grain-markets-will-remain-closed-from-wednesday-protest-against-tax/">बुधवार

से बंद रहेंगी थोक खाद्यान्न मंडियां, टैक्स का विरोध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp