Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू, शहर 7 केंद्रों पर हो रही है परीक्षा

Jamshedpur (Anand Mishra) : केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा समिति (सीबीएसई) की ओर से इस वर्ष आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा बुधवार को आरंभ हो गयी. इसके लिए जमशेदपुर में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 15000 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. पहले दिन 10वीं के विद्यार्थियों की उद्यमिता की परीक्षा थी, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों की पेंटिंग की परीक्षा थी. इस तरह परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थियों की संख्या काफी कम रही. इक्का-दुक्का केंद्र पर ही परीक्षा हुई. गुरुवार से संपूर्ण रूप से परीक्षा आरंभ होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vedanta-locks-22-students-of-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज के 22 विद्यार्थियों को वेदांता ने किया लॉक
इधर परीक्षा में विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. 10वीं की परीक्षा आगामी 21 मार्च तक चलेगी. वहीं 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल तक चलेगी. परीक्षा के लिए जमशेदपुर शहर में संत मेरीज इंग्लिश स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर, बाल्डविन कदमा फार्म एरिया, विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, एसडीएसएम, जेपीएस और काशीडीह हाईस्कूल को केंद्र बनाया गया है. परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही