Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : ईएसआईसी में मर्ज होने के बाद अस्पताल में होगा सुधार – अनन्य मित्तल

Noamundi (Sandip Kumar) : बड़ाजामदा स्थित श्रम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित केंद्रीय चिकित्सालय बड़ाजामदा की स्थिति काफी दयनीय है. आए दिन समाचार पत्रों द्वारा जानकारी मिल रही थी कि इस अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है. भवन पूरी तरह से जर्जर है. दवाइयां उपलब्ध नहीं है. इसी सिलसिले में इसकी स्थिति से अवगत होने के लिए केंद्रीय चिकित्सालय बड़ाजामदा का निरीक्षण किया गया ताकि डीएमएफटी फंड से इस अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की जा सके. परंतु निरीक्षण करने के दौरान तथा अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार से जानकारी मिली की यह अस्पताल श्रम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित किया जाता है. यह अस्पताल ईएसआईसी में मर्ज होने जा रही है. ईएसआईसी ने कुछ दिन पूर्व ही इसका निरीक्षण किया है. [caption id="attachment_566203" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Novamundi-DC-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डॉक्टर, अस्पताल कर्मियों व पंचायत प्रतिनिधि के साथ वार्ता करते उपायुक्त.[/caption] इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-deputy-commissioner-held-a-meeting-with-the-sail-management-regarding-the-problem-of-drinking-water/">किरीबुरू

: पेयजल की समस्या को लेकर उपायुक्त ने सेल प्रबंधन के साथ की बैठक

मानकी मुंडाओं ने क्षेत्र की समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा

ईएसआईसी में मर्ज होने के बाद अस्पताल का सुधार होगा. यहां के ग्रामीण अपना इलाज करा सकेंगे. यह बातें चाईबासा के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बड़ाजामदा केंद्रीय अस्पताल के दौरे के क्रम में अस्पताल के कर्मियों एवं डॉक्टरों के साथ बैठक में कही. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आसपास क्षेत्र के मानकी मुंडाओं के साथ बैठक की. बैठक में मानकी मुंडाओं ने क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त से बताया. उन्होंने कहा कि सारंडा क्षेत्र में सहयोगी शिक्षक नियुक्ति डीएमएफटी फंड से कम से कम इंटर पास स्थानीय महिला पुरुषों को दी जाए, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड मुंडा मानकी के द्वारा सत्यापित कर बनाया जाए, मजदूरों के लिए ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर बनाया जाए, खदान क्षेत्र में वृक्षों की कटाई पर रोक लगाई जाए, सेस अस्पताल बड़ाजामदा के रखरखाव एवं इसे सुचारू रूप से चलाने पर भी चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-opposition-to-resettle-displaced-persons-near-agyarkund-fci-warehouse/">धनबाद

: एग्यारकुंड एफसीआई गोदाम के पास विस्थापितों को बसाने का विरोध

बेरोजगारों को रोजगार सहित अन्य समस्याओं पर किया गया मंथन

इसके अलावे क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने जैसे अन्य कई समस्याओं पर भी मंथन किया गया. इस संबंध में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आश्वत करते कहा कि बहुत ही जल्द इन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा. इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, जगन्नाथपुर एसडीओ शंकर एक्का, किरीबुरू एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, नोवामुंडी अंचल अधिकारी सुनील चंद्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांदो, नोवामुंडी थाना प्रभारी अंकिता सिंह, बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वासुदेव टोप्पो, केंद्रीय अस्पताल के सीएमओ डॉ. विनोद कुमार सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही