Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोलमुरी फायरिंग मामले में सीसीटीवी फुटेज आया सामने, तीन हिरासत में

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में झड़प छुड़ाने गए अमनदीप पर फायरिंग कर दी गई थी. घटना के बाद अमनदीप को साथियों ने इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया था जहां से उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया. इधर पुलिस को घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है. इस मामले में पुलिस ने घटना में संलिप्त मुन्ना समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. इधर, गोलमुरी पुलिस घायल अमनदीप का बयान लेने रांची गई है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-of-western-civilization-adopting-indian-civilization-sadhvi-gaurangi-gauri/">जमशेदपुर

: भारतीय सभ्यता को अपना रहे पश्चिमी सभ्यता के लोग : साध्वी गौरांगी गौरी

सीसीटीवी फुटेज में दिखे आरोपी

घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है जिसमें कुछ युवक मारपीट करते नजर आ रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग करने वालों की गतिविधि भी साफ दिखाई दे रही है. पहले तो कुछ युवक मारपीट कर रहे हैं फिर बीच-बचाव करने गए अमनदीप पर फायरिंग कर देते हैं. बता दें कि शनिवार रात मुस्लिम बस्ती में अबदुल्लाह अपने दोस्त के साथ मिलकर लवप्रीत का पिटाई कर रहा था. इसी बीच अमनदीप अपने साथियों के साथ वहां से गुजर रहा था. वह झगड़ा सुलझाने गया तो सभी ने उसपर हमला कर दिया और फायरिंग कर दी. गोली अमनदीप के पीठ पर लगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही