Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो फायरिंग मामले में सीसीटीवी फुटेज आया सामने

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : मानगो थाना अंतर्गत छोटा पुल के पास शुक्रवार तड़के दो गुटों के बीच हुए फायरिंग की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक काले रंग का शर्ट पहना युवक पैदल ही आया और फायरिंग शुरू कर दी. युवक ने इस दौरान 7 से 8 राउंड फायरिंग की. घटना को अंजाम देने के बाद वह अपने एक साथी की बाइक पर बैठा और छोटा पुल से होते हुए साकची की ओर फरार हो गया. इधर, जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि हमलावर कल्लू नामक व्यक्ति को निशाना बनाने आए थे. बताया जाता है कि उक्त स्थल पर मछली मार्केट लगाने को लेकर अवैध वसूली की जाती है. हमलावर उसी मामले को लेकर रंगदारी वसूलने के लिए पहुंचे थे. फिलहाल पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है और उनकी धड़-पकड़ का प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-jmm-block-committee-met-the-mla-and-expressed-condolences/">डुमरिया

: झामुमो प्रखंड कमेटी ने विधायक से मिलकर जताई संवेदना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही