Search

 
 
 

जमशेदपुर : जिले के सभी लैम्प्स में लगेगा सीसीटीवी, किसानों से सदस्य बनने की अपील

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने मंगलवार को जिला सभागार में सहकारिता विभाग अन्तर्गत कार्यरत सक्रिय लैम्पस के अध्यक्ष तथा सचिव के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने सभी सक्रिय लैम्पसों को खरीफ बीज का वितरण एक सप्ताह के अंदर शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि धान अधिप्राप्ति करने वाले लैम्पसों में सीसीटीवी कैमरा लगाएं. का उप विकास आयुक्त ने कहा कि किसानों के हित में सरकार द्वारा कई योजनायें चलाई जा रही हैं. उन्होंने किसानों से लैंपस से जुड़कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की. वहीं बीच-बीच में सहकारिता विभाग के पदाधिकारियों को लैम्पसों के औचक निरीक्षण का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-women-of-bengali-community-worshiped-mother-vipattarini-sought-boon/">आदित्यपुर

: बंगाली समुदाय की महिलाओं ने की मां विपत्तारिणी पूजा, मांगा वरदान

228 में केवल 40 लैम्प्स हैं सक्रिय

उप विकास आयुक्त ने जिला सहकारिता पदाधिकारी से जिले के सभी 228 लैंपसों को सक्रिय करने का निर्देश दिया. सहकारिता पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिले में केवल 40 लैंपस ही ऐसे हैं जो सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उन्होने कहा कि लैंपस सक्रिय होने से किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया जा सकेगा. सभी पंचायतों के किसानों को एक ओर जहां समय पर बीज वितरण में सहूलियत होगी वहीं धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य भी बढ़ा सकेंगे. साथ ही लैम्पस का निर्वाचन पूर्ण करने, कार्यकारिणी की बैठक प्रत्येक महीने में कम से कम एक बार करने तथा वर्ष 2022-23 का अंकेक्षण अद्यतन कराने का निदेश दिया. साथ ही लैम्पसों के कार्यों की समीक्षा हेतु प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को बैठक करने का निदेश दिया गया. बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की, सहायक निबंधक सहयोग समितियां घाटशिला, प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं विभिन्न लैम्पसों के अध्यक्ष तथा सचिव उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-delegation-met-ssp-regarding-increasing-crime-in-the-city/">जमशेदपुर

: शहर में बढ़ते अपराध को लेकर एसएसपी से मिला भाजमो प्रतिनिधिमंडल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही