Search

 
 
 

जमशेदपुर : बारिश में खुले मैदान में भींग कर मनाया आदिवासी दिवस

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आदिवासी महासभा द्वारा मगलवार को एग्रिको मैदान में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. मंगलवार की सुबह से इंद्र भागवान कुछ ज्यादा मेहरबान थे. लगातार हो रही रिमझिम बारिश के बावजूद दूर-दराज से आए ग्रामीण कार्यक्रम के दौरान एग्रिको मैदान में जमे रहे. हालांकि बारिश की वजह से कार्यक्रम में लोगों की उपस्थिति अपेक्षा के अनुरुप कम रही. इस वर्ष आदिवासी समुदाय भी दो गुटों में बंटा हुआ दिखा. विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जमशेदपुर में एग्रिको और गोपाल मैदान दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस अवसर पर आदिवासी महासभा के महासचिव कृष्णा हांसदा ने बताया कि इस कार्यक्रम में 8 राज्यों के सामाजिक प्रमुख माझी, परगना, डोकलो, सोहोर, मुंडा, मानकी, पड़ाह, टाना भगत ने भाग लिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/AGRICO-ADIVASI-DIVAS-1.jpg"

alt="" width="1280" height="960" /> इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-deputy-commissioner-ram-niwas-yadav-remembers-the-martyrs-on-world-tribal-day/">साहिबगंज

: उपायुक्त राम निवास यादव ने विश्व आदिवासी दिवस पर शहीदों को किया याद
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में डिलिस्टिंग एवं समान नागरिक संहिता, वनाधिकार अधिनियम 2006 संशोधन विधेयक और अनुसूचित क्षेत्रों एवं सीएनटी एसपीटी एक्ट वाले जमीनों पर नोटरी पब्लिक द्वारा सभी अवैध लीज को रद्द करने संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. एग्रिको मैदान से आदिवासी समाज को समाप्त करने के लिए सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत की गई. आदिवासी महासभा के बैनर तले आने वाले दिनों में लगातार सरकार की आदिवासी विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा. आज आंदोलन की रणनीति बनायी गई है. कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय कुजूर, अमृत तिडु, नमजन कोंगाड़ी, दिनकर कच्छप, ज्ञानसिंह बांदिया, हरमोहन टुडू, सुखराम टुडू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही