Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जुगसलाई में कब्रिस्तान भी चोरों से सुरक्षित नहीं, एक धराया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok Kumar) : शहर के जुगसलाई का कब्रिस्तान भी अब चोरों से सुरक्षित नहीं है. कुछ इसी तरह का एक मामला जुगसलाई ईदगाह मैदान के कब्रिस्तान से सामने आया है. कब्रिस्तान के भीतर चोरी करते हुये कमेटी के लोगों ने एक युवक को रविवार को पकड़ लिया और उसकी पिटायी करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. युवक ने अपना नाम मो. वसीम अकरम बताया है. वह इसी इलाके का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-4-50-lakh-stolen-by-breaking-the-lock-of-tata-motors-employees-quarter-in-telco/">जमशेदपुर

: टेल्को में टाटा मोटर्सकर्मी के क्वार्टर का ताला तोड़कर 4.50 लाख की चोरी

बोरिंग की नॉब की चोरी करते दबोचा

कब्रिस्तान कमेटी के मो. सिराजुद्दीन ने बताया कि वे ही कब्रिस्तान की वे देख-रेख का काम करते हैं. रविवार को एक युवक को बोरिंग की नॉब की चोरी कर भागते हुये देखा गया. इसके बाद उसे घेरकर धर-दबोचा गया. उसके पास से चोरी की नॉब भी पुलिस ने बरामद किया है. चोरी की घटना से गुस्साये लोगों ने कब्रिस्तान के भीतर ही उसे खंभे से बांध दिया और उसकी पिटायी की.

कई दिनों से हो रही थी चोरी की घटना

कमेटी के लोगों ने बताया कि कब्रिस्तान के भीतर पिछले कई दिनों से चोरी की घटनायें घट रही है. कमेटी के लोग इसको लेकर इससे काफी परेशान थे. रविवार को जब चोरी करते युवक पकड़ा गया, तब लोगों को लगा कि इसी ने पहले भी चोरी की होगी. पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-stone-pelted-at-home-due-to-dispute-with-shopkeeper-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में दुकानदार से विवाद होने पर घर पर किया पथराव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही