Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे केंद्र- सुखदेव भगत

Jamshedpur : सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन की ओर से सिदगोड़ा के विश्वेश्वर खां मैदान में गुरुवार को मजदूर दिवस मनाया गया. इस मौके पर पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गये पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. समारोह में लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. कांग्रेस पार्टी इस मामले में सरकार के साथ खड़ी है. देश ऐसी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है. भगत ने कहा कि कश्मीर के उरी व पुलवामा हमलों के समय भी कठोर कार्रवाई की जरूरत थी. समारोह में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, अशोक चौधरी, अजय सिंह, प्रिंस सिंह, संजय घोष, नीरज सिंह, अंकुश बनर्जी, नवीन मिश्रा, अजितेश उज्जैन, संजय झा, पवन कुमार बबलू, विशेष खां, चंदन पांडे, सौरभ झा, भानु भास्कर, आशीष टांडी, आकाश झा, रूबी ठाकुर, प्रीति कुमारी, मारिया किस्कू, इंटक के राष्ट्रीय सचिव विजय खान, सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन के महामंत्री संजय झा आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-one-boy-died-5-injured-due-to-lightning-in-east-tundi/">धनबाद

: पूर्वी टुंडी में वज्रपात से एक लड़के की मौत, 5 घायल
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही