Search

 
 
 

जमशेदपुर: निजी वाहनों को टोल टैक्स से मुक्त करे केन्द्र व राज्य सरकार: सुधीर कुमार पप्पू

 
Jamshedpur : टोल प्लाजा पर निजी वाहनों को टोल टैक्स से छूट देने की मांग केन्द्र और राज्य सरकार से अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने की है. उन्होंने कहा है कि झारखंड में टोल टैक्स देने को लेकर अक्सर निजी वाहन मालिकों के साथ टोल प्लाजा कर्मियों की बक-झक होती रहती है. अधिवक्ता ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार ने निजी वाहनों को टोल टैक्स से मुक्त कर दिया है. झारखंड में निजी वाहनों को टोल टैक्स देना पड़ता है. केन्द्र और राज्य सरकार ने कुछ खास लोगों को टोल टैक्स से छूट दे रखी है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-initiative-to-repair-dilapidated-school-buildings-education-minister-flagged-off-maintenance-van-vehicles/">बोकारो

:  जर्जर स्कूल भवनों को ठीक करने की पहल, शिक्षामंत्री ने मेंटेनेंस वैन गाड़ियों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

कमर्शियल वाहनों से ही वसूले जायें टोल टैक्स

स्थानीय लोग कई बार टोल प्लाजा से होकर आवाजाही करते हैं और उन्हें भी टोल टेक्स देना पड़ता है. टोल प्लाजा के आस-पास रहने वाले अधिवक्ता, पत्रकार औेर जनप्रतिनिधियों को भी टोल टैक्स चुकानी पड़ती है. इस सवाल पर केन्द्र और राज्य सरकार को विचार कर निजी वाहन चालकों को टोल टैक्स से छूट मिलनी चाहिए. सिर्फ कर्मशियल वाहनों से ही टोल टैक्स वसूला जाना चाहिये. इसे भी पढ़ें : फिर">https://lagatar.in/then-the-date-of-application-for-post-matric-scholarship-increased-will-be-able-to-apply-till-march-30/">फिर

बढ़ी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तिथि, 30 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन
[wpdiscuz-feedback id="mrf9botrle" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही