Search

 
 
 

जमशेदपुर : सीजीपीसी का सेंट्रल दीवान 20 को, पुरस्कृत होंगे उत्कृष्ट सेवा करने वाले जत्थे

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : सिखों के दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 357वें प्रकाशपर्व पर सेंट्रल दीवान का आयोजन साकची गुरुद्वारा साहिब में शनिवार 20 जनवरी को किया जायेगा. यहां नगर कीर्तन में उत्कृष्ट सेवा करने वाले जत्थों, स्कूलों, संस्थाओं तथा अन्य जत्थेबंदियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जायेगा. सीजीपीसी के तत्वाधान में साकची गुरुद्वारा साहिब में सेंट्रल दीवान का आयोजन किया जाना है. जहां अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-37-people-became-true-sikhs-of-guru-by-taking-the-initiative-of-khande-took-oath-in-telco-gurudwara/">जमशेदपुर

: 37 लोग खंडे की पाहुल लेकर बने गुरु के सच्चे सिख, टेल्को गुरुद्वारा में ली शपथ

सम्मानित कर बढ़ाया जायेगा मनोबल

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह ने सेंट्रल दीवान के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन में अतुल्य सेवा करने वाले जत्थे, स्कूल, सिख जत्थेबंदी और अन्य संस्थाओं के अलावा समाज के कई गणमान्य लोगों को भी सम्मानित कर उनका मान और मनोबल बढ़ाया जायेगा. सेंट्रल दीवान में सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम से पूर्व अरदास उपरांत सुबह 10 बजे कीर्तन दरबार सजेगा. साढ़े बारह बजे से पुरस्कार वितरण कार्यक्रम चलेगा उपरांत संगत पंगत में बैठ कर गुरु का अटूट लंगर छकेगी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही