Search

 
 
 

जमशेदपुरः केंद्र सरकार संविधान का गला घोंट रही- आनंद बिहारी

आनंद बिहारी दुबे के केंद्र सरकार की विफलताओं पर चर्चा की. कहा कि केंद्र सरकार संविधान का गला घोंट रही है. आरक्षण खत्म करने पर  तुली है.
 

Jadugora : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के साथ कालिकापुर गांव पहुंचे. उन्होंने झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और उनकी समस्याएं भी सुनीं. महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य व किसानों की समस्याओं के बारे में बताया. इस पर जिला अध्यक्ष ने प्रखंण स्तर पर समाधान का आश्वासन दिया.

आनंद बिहारी दुबे के केंद्र सरकार की विफलताओं पर चर्चा की. कहा कि केंद्र सरकार संविधान का गला घोंट रही है. आरक्षण खत्म करने पर  तुली है. आने वाला दिन कांग्रेस का होगा. मौके पर जयराम हांसदा, पोटका पर्यवेक्षक विमल यादव, सुबोध सिंह सरदार, प्रखण्ड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी, संजय पात्रो, गुरुचरण सिंह, भरत गोप, मधु सूदन कैवर्त, लालटू दास, साजन महाली समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही