Jamshedpur (Ratan Singh) : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एक बैठक साकची कार्यालय में शनिवार को प्रधान भगवान सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, उपमुख्यमंत्री आलमगीर आलम को सिख समुदाय की ओर से बधाई दी गई. साथ ही आशा व्यक्त की गई कि झारखंड में रहने वाले सभी संप्रदाय के लोगों को समान रूप से लेकर चलेंगे और समस्याओं का निराकरण करेंगे. इस मौके पर चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष निशांन सिंह, चंचल सिंह, ज्ञानी कुलदीप सिंह शेरगिल, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह, तजबीर कलसी, अकाली दल प्रधान सुखदेव सिंह खालसा, रामकृष्ण सिंह, रविंद्र सिंह, मुख्य सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुर, परमिंदर सिंह सोहल उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kinnar-caught-with-15-kg-ganja-sent-to-jail-by-railway-police/">जमशेदपुर
: 15 किलो गांजा के साथ धराए किन्नर को रेल पुलिस ने भेजा जेल
: 15 किलो गांजा के साथ धराए किन्नर को रेल पुलिस ने भेजा जेल
Leave a Comment