Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने शुक्रवार को अपना "लोगो" (प्रतीक चिन्ह) जारी किया. प्रतिक चिन्ह का लोकार्पण सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, संरक्षक एवं तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह, चेयरमैन एवं झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, संरक्षक सरदार गुरदीप सिंह पप्पू व ``लोगो`` डिजाइनर जगतार सिंह नागी द्वारा संयुक्त रूप कार्यालय में किया गया. सुनहरे व गहरे नीले रंग के लोगो में निशान साहिब दर्शाया गया है. जबकि सिख धर्म का पर्याय ``एकओंकार`` अर्थात एक परमेश्वर भी प्रतिक चिन्ह में प्रलक्षित है. इसके साथ ही खंडा, ढाल और कृपाण को भी सम्मानित रूप से लोगो में स्थान दिया गया है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-dursu-champia-became-the-new-munda-of-nuiya-village/">नोवामुंडी
: नुईया गांव के नए मुंडा बने डुरसू चाम्पिया
: एनएमएल केरला पब्लिक स्कूल के नये भवन का हुआ भूमि पूजन व शिलान्यास
: नुईया गांव के नए मुंडा बने डुरसू चाम्पिया
80 साल से ज्यादा पुरानी है संस्था
मौके पर सरदार भगवान सिंह ने कहा कि यह प्रतिक चिन्ह सीजीपीसी की नयी पहचान बनेगा और संस्था के सभी आधिकारिक कार्यों में इसका उपयोग किया जायेगा. सरदार इंद्रजीत सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, सरदार गुरदीप सिंह पप्पू के अनुसार 80 साल से ज्यादा पुरानी यह संस्था है और एक पहचान रूपी प्रतिक चिन्ह की अत्यंत आवश्यकता महसूस हो रही थी. "लोगो" के डिजाइनर जगतार सिंह नागी का कहना है कि किसी भी संस्था का एक अपना प्रतीक चिन्ह होता है. इसी विचार को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सेंट्रल कमेटी का "लोगो" डिजाईन किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bhoomi-poojan-and-foundation-stone-laid-for-the-new-building-of-nml-kerala-public-school/">जमशेदपुर: एनएमएल केरला पब्लिक स्कूल के नये भवन का हुआ भूमि पूजन व शिलान्यास
Leave a Comment