Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में सेवानिवृत्ति पर प्रो अहमद बद्र और लैब इंचार्ज जॉय बनर्जी को दी गयी समारोहपूर्वक विदाई

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज ऑडिटोरियम में कॉलेज के शिक्षक संघ तथा शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वधान में उर्दू विभाग के प्राध्यापक प्रो अहमद बद्र तथा भौतिकी विभाग के लैब इंचार्ज जॉय बनर्जी को सेवानिवृत्ति पर समारोहपूर्वक विदाई दी गयी. समारोह में प्रो बद्र और श्री बनर्जी को उपहार भेंट कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई. प्रोफेसर अहमद बद्र एक साहित्यकार और शायर हैं. उनकी नियुक्ति वर्ष 2003 में करीम सिटी कॉलेज के उर्दू विभाग में एक प्राध्यापक के रूप में हुई थी. उन्होंने 20 वर्षों तक कॉलेज को एक प्राध्यापक के रूप में अपनी सेवा दी और इसी साल 2023 में सेवानिवृत्त हुए. जॉय मुखर्जी ने 10 साल कॉलेज को अपनी सेवा दी. दोनों व्यक्तियों की सेवाएं सराहनीय तथा अविस्मरणीय रहीं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-nsui-protested-for-admission-in-intermediate/">जमशेदपुर

वीमेंस यूनिवर्सिटी : इंटरमीडिएट में एडमिशन को लेकर एनएसयूआई ने दिया धरना
समारोह के आरंभ में प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने दोनों सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक औऱ लैब बॉय को गुलदस्ता भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. उसके बाद विचारों की अभिव्यक्ति आरंभ हुई. सबसे पहले शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ एमएम नजरी तथा सचिव डॉ अनवर साहब ने अपने अपने विचार रखे. उनके बाद जिन लोगों ने प्रो अहमद बद्र तथा जॉय मुखर्जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की उनमें शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शाहनवाज खान, सचिव माजिद अशरफ, डा इंद्रसेन सिंह, डॉ तुफैल अहमद, डॉ शहबाज अंसारी, डॉ फखरुद्दीन अहमद, डॉ यहिया इब्राहीम व अन्य शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-kanwariyas-are-doing-easy-water-supply-due-to-less-crowd/">देवघर

: कम भीड़ के कारण कांवरिये कर रहे सुगम जलार्पण
समारोह में जॉय मुखर्जी तथा प्रो अहमद बद्र ने अपनी बात रखी. प्रो अहमद बद्र ने कहा कि मैंने विगत 20 वर्षों तक छात्र-छात्राओं को पढ़ाया, परंतु अफसोस यह है कि मैं जितना पढ़ा सकता था उसके मात्र 10 प्रतिशत पढ़ा सका. इसका मुझे अफसोस है और इसका कारण मात्र विद्यार्थियों के अंदर पढ़ने की अभिलाषा की कमी है, परंतु मेरा जीवन शिक्षा और साहित्य के लिए समर्पित है, जिसे मैं सेवानिवृत्त होने के बाद भी अपने स्तर से करता रहूंगा. समारोह के समापन पर प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने अध्यक्षीय में कहा कि प्रो अहमद बद्र से हमारे कॉलेज और विशेषकर उर्दू विभाग को सम्मान मिला है. कॉलेज के प्रति उनकी श्रद्धा, अपने कर्तव्यों के प्रति उनकी लगन और मेहनत को हमेशा याद रखा जाएगा. सभा का संचालन मनोविज्ञान के प्राध्यापक डॉ जकी अख्तर ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ नेहा तिवारी ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही