Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में सेवानिवृत्त डेमोस्ट्रेटर अरविंद कुमार को दी गई समारोहपूर्वक विदाई

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में कॉलेज के रसायन विभाग के डेमोस्ट्रेटर पद पर कार्यरत अरविंद कुमार को सेवानिवृत्ति पर समारोहपूर्वक विदाई दी गयी. इस अवसर पर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में अरविंद कुमार को कॉलेज शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की ओर से स्मृति चिह्न, शॉल, पुष्पगुच्छ, मिठाई, उपहार आदि भेंट कर सम्मानित किया गया. कॉलेज की परंपरा के अनुसार सेवानिवृत्ति के साथ ही सेवा पुस्तिका और अवकाश पंजी जैसे महत्वपूर्ण कागजात भी प्राचार्य ने उन्हें सौंपे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-netaji-subhash-university-selected-in-itc/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के छात्रों का आईटीसी में चयन
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक ने कहा कि अरविंद कुमार मृदुभाषी, सरल और सहृदय व्यक्ति हैं, जिन्होंने कॉलेज में डिप्युटी एग्जामिनेशन कंट्रोलर का दायित्य भी संभाला है. साथ ही वह एनएसएस के को-ऑर्डिनेटर भी रह चुके हैं. ऐसी जिम्मेदारियों को संभालने के बाद वे सेवानिवृत्त हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि अरविंद कुमार वर्कर्स कॉलेज के ही छात्र रहे हैं. उन्होंने 1983 में सेवा आरंभ की थी और 30 जून 2023 को सेवानिवृत्त हुए. प्राचार्य ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और प्रसन्नता जीवन की कामना की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही