Jamshedpur (Anand Mishra) : डिमना गोकुल नगर स्थित लक्ष्मी मेमोरियल स्कूल में 10वीं के विद्यार्थियों को शनिवार को समारोहपूर्वक विदाई दी गई. समारोह में मुख्य अतिथि पटना गुरु गोविंद सिंह गर्ल्स हाई स्कूल के सचिव कुलविंदर सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत, ईमानदारी, लगन, सतत अभ्यास, ध्येय का कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने गुरु नानक देव जी के जीवन से जुड़ी दो घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आप की खुशबू-कीर्ति पूरे संसार में फैले, जिससे आपको, आपके परिवार को और आपके विद्यालय को गौरवान्वित होने का क्षण मिले. इसे भी पढ़ें : चैती">https://lagatar.in/preparations-for-chaiti-navratri-and-chhath-begin-know-when-the-urn-will-be-established/">चैती
नवरात्र और छठ की तैयारियां शुरू, जानें कब होगी कलश स्थापना अतिथि एवं एडीएल हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार सिंह ने परीक्षा में बेहतर करने के टिप्स दिए. उनके अनुसार संयम और धैर्य के साथ सभी सवालों के उत्तर देने हैं. अभी भी समय है और इस समय को गंवाना नहीं है. अल्पसंख्यक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शशि भूषण दुबे ने कहा कि 10वीं की परीक्षा विद्यार्थी जीवन का एक बेहतर मोड़ होती है और वे अपने भविष्य को सुदृढ़ आकार व दिशा दे सकते हैं. विद्यालय प्रबंध समिति के निदेशक शिव कुमार प्रसाद, प्रिंसिपल मंजू कुमारी पंडित, शिक्षक बंकिम महतो, शिक्षक प्रदीप गोराई, छात्रा निशा कुमारी, बुधनी किस्कू, संतोष ने भी अपने विचार रखे. समारोह का संचालन कुमारी स्नेहा ने किया. नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये और 10वीं के विद्यार्थियों के बेहतर परिणाम की कामना की. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : लक्ष्मी मेमोरियल स्कूल में 10 के विद्यार्थियों को दी गयी समारोहपूर्वक विदाई

Leave a Comment