Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसमें कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ सफीउल्लाह अंसारी तथा कॉलेज के केयरटेकर आरके ठाकुर को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी. समारोह की अध्यक्षता करीम्स ट्रस्ट के सचिव डॉ मोहम्मद जकरिया ने की. कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ अनवर शहाब ने स्वागत भाषण किया. समारोह को शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मो शाहनवाज, सचिव माजिद असलम, हिंदी के मौजूदा विभागाध्यक्ष डॉ एससी गुप्ता, कला संकाय के इंचार्ज डॉ इंद्रसेन सिंह, विज्ञान के इंचार्ज डॉ आफताब आलम खान, परीक्षा नियंत्रक डॉ बीएन त्रिपाठी, मास कॉम की डॉ नेहा तिवारी तथा हिंदी की प्राध्यापिका डॉ संध्या सिन्हा ने भी संबोधित किया और सेवानिवृत्त हुए अपने साथियों के साथ बिताए समय को याद किया. इसे भी पढ़ें : मंदी">https://lagatar.in/recession-sound-ericsson-prepares-to-lay-off-8500-employees-to-be-fired-by-2024/">मंदी
की आहट! 8500 कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में एरिक्सन, 2024 तक निकाला जायेगा डॉ सफीउल्लाह अंसारी ने अपने संबोधन में बताया कि वे झारखंड के नवामुंडी के एक साधारण परिवार से आने वाले व्यक्ति हैं। उनकी शिक्षा इसी प्रदेश में हुई और अपनी मेहनत और लगन से करीम सिटी कॉलेज में हिंदी विभाग के प्राध्यापक बने. उन्होंने वर्ष 1987 से 2022 तक कॉलेज में रहकर हिंदी साहित्य की सेवा करने के साथ-साथ बर्सर के पद पर रहकर भी अपनी सेवा दी. आज वे अपनी सेवा से पूरी तरह संतुष्ट हैं. प्राचार्य डॉ मो रेयाज ने बताया कि डॉ अंसारी एक ऐसे प्राध्यापक रहे जिनको पूरा समाज ही नहीं, बल्कि सभी सरकारी अधिकारी भी पहचानते और उनका सम्मान करते हैं. शिक्षक के साथ बर्सर के रूप में भी उन्होंने बड़े धैर्य के साथ अपनी सेवाएं दीं. इसे भी पढ़ें : CJI">https://lagatar.in/cji-expressed-concern-over-the-suicide-incidents-of-students-said-the-institute-should-think-where-was-the-mistake/">CJI
ने छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं पर चिंता जताई, कहा, संस्थान सोचें, कहां गलती हुई… उन्होंने कहा कि आरके ठाकुर ने भी जिस श्रद्धा के साथ कॉलेज की सेवा की है वह अविस्मरणीय है. अंत में सचिव डॉ मोहम्मद जकरिया ने अध्यक्षीय भाषण में इन दोनों सेवानिवृत्त होने वाले लोगों की सराहना की और दोनों की सेवा के संबंध में कहा कि इन्होंने अपनी सेवा इस तरह पूरी की है जैसे कोई रेशम का कपड़ा पहनकर कांटेदार झाड़ियों से गुजर जाए और कपड़ा सलामत रहे. गणित के विभागाध्यक्ष डॉ मो मोइज अशरफ ने धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में सेवानिवृत प्राध्यापक व केयर टेकर को समारोहपूर्वक दी गयी विदाई

Leave a Comment