Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सीजीपीसी ने बच्चों से गुरमत सिख्या कैंप में शामिल होने की अपील की

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कोलकाता की धार्मिक संस्था सिख फोरम एंड सिख वेलफेयर एसोसिएशन ने जमशेदपुर के बच्चों को रांची में आयोजित होने वाले गुरमत सिख्या कैंप (गुरमत शिक्षा शिविर) में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है. शनिवार को सीजीपीसी कार्यालय में प्रधान भगवान सिंह से मुलाकात कर फोरम के सदस्यों ने गुरमत सिख्या कैंप का पोस्टर भी जारी किया. सिख्या कैंप के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने बताया कि 20 से 26 अक्टूबर तक कोलकाता की धार्मिक संस्था सिख फोरम एंड सिख वेलफेयर एसोसिएशन एवं श्री गुरु सिंह सभा व गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल रांची के संयुक्त तत्वाधान में गुरमत सिख्या कैंप (गुरमत शिक्षा शिविर) आयोजित किया जाएगा. जिसमें पूर्वी भारत के अलग-अलग स्थानों से बच्चों के शामिल होने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-personality-develops-through-nss-participate-in-it-enthusiastically-dr-dara/">चाईबासा

: एनएसएस से होता है व्यक्तित्व का विकास, इसमें बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लें : डॉ दारा

गुरमत ज्ञान अर्जित करने का आह्वान

सिख फोरम एंड सिख वेलफेयर एसोसिएशन के गुरशरण सिंह, गुरमीत सिंह, जसमोहन सिंह, अवतार सिंह और राजेंद्र सिंह राजू ने सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह समेत कमेंटी के अन्य सदस्यों संग मुलाकात कर जमशेदपुर में शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए निवेदन किया. भगवान सिंह ने जमशेदपुर के बच्चों से आह्वान किया है कि शिविर में भाग लेकर गुरमत ज्ञान अवश्य अर्जित करें. मौके पर सीजीपीसी के प्रधान भगवान, चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, परबिंदर सिंह सोहल, सुखदेव सिंह बिट्टू, जसवंत सिंह जस्सू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, अकाली दल के प्रधान सुखदेव सिंह खालसा, रविंदर सिंह, ज्ञानी गुरप्रताप सिंह, जगतार सिंह नागी समेत अन्य सदस्यों ने पोस्टर जारी किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही