Search

 
 
 

जमशेदपुर : सीजीपीसी ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष का किया अभिनंदन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : ज्योति सिंह मथारु को राज्य अल्पसंख्यक आयोग का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सीजीपीसी कार्यलय में उनका जोरदार अभिनंदन किया गया. इस दौरान मथारू ने सिखों के लिए सकारात्मक रूप से यथा संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. रविवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह-गुरचरण सिंह बिल्ला, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, परबिंदर सिंह सोहल, कुलविंदर सिंह पन्नू और सुरेंद्र सिंह छिंदे ने ज्योति सिंह मथारु, जमशेदपुर के युवा नेता परविंदर सिंह समेत उनके साथ आयी पूरी टीम को सम्मानित किया. मौके पर ज्योति सिंह मथारु ने सीजीपीसी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य अल्पसंख्यक आयोग हर वक्त मुस्तैद रहेगी और सिख कौम हो या अन्य कोई भी अल्पसंख्यक समुदाय, आयोग सकारात्मक रूप से यथा संभव सहयोग करेगा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mla-inaugurated-block-level-health-fair-in-subdivision-hospital/">घाटशिला

: अनुमंडल अस्पताल में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का विधायक ने किया उद्घाटन

सीजीपीसी को उम्मीद है कि आयोग सिखों के विकास में सहयोग करेगा

सीजीपीसी के अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह ने कहा कि इससे पूर्व सिखों को केवल छला गया है लेकिन अब सीजीपीसी को आशा और उम्मीद है कि आयोग सिखों के विकास के लिए कुछ न कुछ अवश्य करेगा. भगवान सिंह ने मथारू के सामने एक प्रस्ताव रखते हुए कहा कि यदि आयोग चाहे तो सीजीपीसी कार्यालय में उनका कोई एक प्रतिनिधि नियुक्त कर सकता है जो आयोग के साथ संपर्क में रहकर समय-समय पर सरकारी नीतियों को लागू करवाने के उद्देश्य से यहां की संगत को अवगत कराने के कार्य में सहायता कर सकता है. अभिनंदन समारोह में आयोग के उपाध्यक्ष के अतिरिक्त परविंदर सिंह, रणजीत सिंह हैप्पी, अमरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह जग्गी, हरजीत सिंह, ऋषि छाबड़ा, जयदीप चड्ढा, प्रितपाल सिंह व गुरदीप सिंह को सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही