Search

 
 
 

Jamshedpur : सीजीपीसी ने की गुरुपर्व पर स्कूलों में सार्वजानिक अवकाश की मांग

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : कोल्हान में सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल से मिलकर दशम गुरु श्री गोबिंद सिंह महाराज जी के प्रकाश दिवस पर छह जनवरी को शहर के स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश की मांग की. मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से नगर कीर्तन एवं सेंट्रल दीवान में शामिल होने का आग्रह किया. उपायुक्त ने कहा कि नगर कीर्तन के दिन वे अवकाश पर रहेंगे. लेकिन सेंट्रल दीवान में शामिल होने की हामी भरी.

सरकार पर्व को लेकर दिशा निर्देश जारी करे: सरदार भगवान सिंह

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सरदार भगवान सिंह ने कहा कि यह खेदजनक है कि सिखों के दशम गुरु के प्रकाश पर्व पर सरकार की ओऱ से अवकाश घोषित नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि अभी भी समय है. सरकार इस पर्व को लेकर दिशा निर्देश जारी करे. प्रतिनिधिमंडल में  सरदार शैलेंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुखविंदर सिंह राजू और जसपाल सिंह समेत अन्य शामिल रहे. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur:">https://lagatar.in/chakradharpur-police-destroyed-10-acres-of-opium-cultivation-in-remote-area-of-bandgaon/">Chakradharpur:

पुलिस ने बंदगांव के सुदूरवर्ती क्षेत्र में 10 एकड़ अफीम की खेती को किया नष्ट
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही