Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सिखों पर हो रहे हमलों पर सीजीपीसी ने जताई गहरी चिंता

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : देश में लगातार सिखों पर हो रहे हमलों पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह ने गहरी चिंता जताई है. रविवार को उत्तर प्रदेश में एक तथाकथित नेता ने सिख युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न पर पहुंचाने की घटना पर सोमवार को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भगवान सिंह ने दोषी पर कार्रवाई कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. घटना की भर्त्सना करते कहा कि आखिर देश के हर क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाली सिख कौम के खिलाफ इतनी नफरत क्यों जाहिर की जा रही है. उन्होंने मांग की है कि ऐसे मामलों में सरकार यथाशीघ्र उचित कार्रवाई कर दोषी को सलाखों के पीछे डाले. उल्लेखनीय है कि रविवार को सड़क पर ओवरटेक करते समय गाड़ी को पास नहीं देने पर एक राजनीतिक दल के नेता द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश राज्य में कानपुर के श्याम नगर निवासी अमोलदीप सिंह व उनकी पत्नी गुनीत कौर की पिटाई कर दी. जिसमें दोनों गभीर रूप से घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल युवक को एयर एंबुलेंस से इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल ले जाया गया है. जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-birth-anniversary-of-pandit-deendayal-upadhyay-in-bjp-office/">बहरागोड़ा

: भाजपा कार्यालय में मनी पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही