Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिख जरनैल जस्सा सिंह रामगढ़िया की 300वीं शताब्दी एवं अकाली फूला सिंह की 200वीं शताब्दी पर निकाले गए खालसा फतेह मार्च की अपार सफलता का श्रेय आयोजनकर्ता सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने जमशेदपुर की संगत को दिया है. साथ ही साथ सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने उन तमाम जत्थेबंदियों का भी धन्यवाद व आभार प्रकट किया जिनके प्रयास और सक्रिय सहभागिता के कारण फतेह मार्च सफल हो पाया. मंगलवार को सरदार भगवान सिंह ने सीजीपीसी कार्यालय से बयान जारी करते हुए कहा कि सिख समाज की एकजुटता देखकर वे अभिभूत हो गए. उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाने के लिए टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी सहित सीजीपीसी के सभी सदस्यों विशेषकर लंगर सेवा में लगे सदस्यों को धन्यवाद किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-punished-for-love-marriage-police-thrashed/">जमशेदपुर
: युवक को मिली प्रेम विवाह करने की सजा, पुलिस ने की पिटाई
: भूगोल शिक्षक रामविलास का हजारीबाग तबादला, दी गई विदाई
: युवक को मिली प्रेम विवाह करने की सजा, पुलिस ने की पिटाई
सीजीपीसी जल्द बैठक समाज हित में अन्य कार्य शुरू करने की मंजूरी लेगी
सीजीपीसी जल्द बैठक आयोजित करेगी जहां सम्मान समारोह कर समाज हित में अन्य कार्य शुरू करने की सलाह और मंजूरी ली जाएगी. उन्होंने गतका पार्टी, घुड़सवार, दस्तार सिखलाई, गुरमुखी सिखलाई, बाइक (राइडर), निहंग सिंह जत्थेबंदी, सीजीपीसी सदस्य, पुष्पवर्षा के सदस्य, श्री पालकी साहिब की सेवा में योगदान देने वाले अकाली दल, स्त्री सत्संग सभा, कीर्तनी जत्थे, बाइक (संगत) व कार (संगत), सेंट्रल सिख नौजवान सभा के सदस्य जिन्होंने ट्रैफिक ड्यूटी को बखूबी निभाया, सबका का आभार प्रकट किया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-geography-teacher-ram-vilas-transferred-to-hazaribagh-given-farewell/">धनबाद: भूगोल शिक्षक रामविलास का हजारीबाग तबादला, दी गई विदाई
Leave a Comment