Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : खालसा फतेह मार्च को लेकर सीजीपीसी ने की बैठक, तैयारियों का लिया जायजा

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : खालसा फतेह मार्च रविवार (7 मई) को निकलेगा. सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने इसे सिख इतिहास के स्वर्णिम युग की बानगी करार दिया है. शनिवार को सदस्यों संग बैठक के दौरान उन्होंने एक-एक तैयारी का जायजा लिया. बैठक में भगवान सिंह ने समूह साध संगत से अपील करते हुए कहा कि फतेह मार्च के दौरान विशेष तौर पर पालकी साहिब के सम्मान में सर को ढक कर ही रखें. बैठक में सुखविंदर सिंह की अगुवाई में तीन सदस्यीय जज का गठन किया गया है. जबकि जोगा सिंह के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम पालकी साहिब की निगरानी सेवा में रहेगी. संगत की सेवा में प्रसादरूपी अटूट लंगर की व्यवस्था के लिए सरदार भगवान सिंह ने साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह का आभार जताया. लंगर की सेवा सीजीपीसी कार्यालय प्रांगण में रहेगी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-project-plus-2-distributes-nutritious-food-among-high-school-children/">किरीबुरू

: प्रोजेक्ट प्लस-टू उच्च विद्यालय के बच्चों के बीच पौष्टिक आहार वितरित

साकची में फतेह मार्च का होगा भव्य स्वागत

भगवान सिंह ने कहा खालसा फतेह मार्च के साकची पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा. चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि पालकी साहिब के सम्मान में संगत विशेषकर युवा वर्ग शालीनता का परिचय देते हुए अनुशासन का पालन करें. उपाध्यक्ष चंचल सिंह व सतबीर सिंह सोमू ने कहा फतेह मार्च रूट पर नियमानुसार संगत सर ढक कर ही रखें. बैठक में कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी ने भी अपने विचार साझा किए. सुखदेव सिंह बिट्टू, जगतार सिंह नागी, हरविंदर सिंह, तरणपरीत सिंह बन्नी एवं गुरपाल सिंह टिक्कू बैठक में उपस्थित थे. ज्ञात हो कि 7 मई को आयोजित होने वाला खालसा फतेह मार्च टिनप्लेट गुरुद्वारा से शाम 4:00 बजे शुरू होने के बाद गोलमुरी चौक होते हुए आरडी टाटा गोलचक्कर, हावड़ा ब्रिज होते हुए शाम 7:00 बजे साकची गुरुद्वारा में समाप्त होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही