Search

 
 
 

जमशेदपुर : सीजीपीसी ने टीडब्ल्यूयू के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में टाटा वर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नू को उनके कार्यालय में सम्मानित किया गया. बुधवार को शॉल एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सभी ने खुशी का इजहार किया. इस मौके पर नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, सहसचिव श्याम बाबू, कमेटी मेंबर रणवीर सिंह डिंपल, राजेश सिंह, अश्वनी मैथन, प्रवीण चौधरी आदि को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने दूसरी बार नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के बारे में कहा कि पूर्व में भी वह निर्विरोध रूप से अध्यक्ष घोषित हुए थे. मजदूर हित में काम करने के चलते फिर दूसरी बार भी उन्हें निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुना गया है. इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kritivas-mandal-demands-investigation-into-jssc-question-paper-leak-issue/">जमशेदपुर

: कृतिवास मंडल ने की जेएसएससी प्रश्न पत्र लीक प्रकरण के जांच की मांग

हर संभव सहयोग देने की घोषणा

टीडब्ल्यूयू अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने सिख समुदाय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि टाटा स्टील में सिख समाज से संबंधित कोई भी समस्या होगी तो उसके निराकरण के लिए हर संभव सहयोग समाज को देंगे. मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह, कुलदीप सिंह शेरगिल, महासचिव अमरजीत सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, मुख्य सलाहकार अमरजीत सिंह भामरा, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, जितेंद्र सिंह, करनैल सिंह, जयमल सिंह, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के अध्यक्ष अमरीक सिंह आदि कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही