Search

जमशेदपुर : केंद्र सरकार से सम्मानित तन्नू साहू का सीजीपीसी ने किया सम्मान

Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी की जीवनी पर लेख लिख सुर्खियां बटोरने वाली झारखण्ड की बेटी तन्नू साहू को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने सम्मानित किया. सीजीपीसी कार्यालय में सोमवार को प्रधान सरदार भगवान सिंह ने तन्नू साहू तथा उसके परिवार को शॉल ओढ़ा एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर सरदार भगवान सिंह ने शाबासी देते हुए कहा कि तन्नू साहू ने सिखों के इतिहास और उनके गुरुओं की शहीदी गाथा को वर्णित कर झारखंड राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे सिख कौम का नाम ऊंचा किया है. सिख बच्चे भी तन्नू की उपलब्धि से प्रेरणा लेकर सिख इतिहास को जन-जन तक पहुंचायें. उल्लेखनीय है कि चांडिल की 10वीं की छात्रा तन्नू साहू को 9 मई को संसद भवन में सम्मान किया गया था, जहां समस्त भारत से कुल 22 प्रतिभागी पहुंचे थे. तन्नू साहू ने सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर की जीवनी पर लेख लिखा था. इस कारण उन्हें नई दिल्ली के संसद भवन में 17वें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-female-farmer-made-a-different-identity-from-flower-farming-became-a-source-of-inspiration-for-others/">गुड़ाबांदा

 : महिला किसान ने फूलों की खेती से बनाई अलग पहचान, दूसरों के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह और साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने तन्नू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने सिख गुरुओं का मान बढ़ाया है. वहीं सम्मानित होने के बाद तन्नू साहू ने कहा कि सीजीपीसी के सम्मान से उसका और उसके परिवार का मनोबल ऊंचा हुआ है, लेकिन वह झारखंड सरकार से भी उम्मीद करती है कि सरकार उसकी आगे की शिक्षा-दीक्षा में उसकी मदद करेगी. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-identification-of-sick-old-man-could-not-be-done-he-was-found-unconscious-in-the-forest/">लातेहार

: बीमार वृद्ध की नहीं हो पायी शिनाख्त, जंगल में मिले थे बेहोश
तन्नू के माता-पिता क्रमशः हराधन साहू व रूबी साहू के अलावा पारिवारिक सदस्य उपेन्द्र को भी सम्मानित किया गया. इस अवसर पर साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, सीजीपीसी उपाध्यक्ष चंचल सिंह, गुरदीप सिंह पप्पू, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, महासचिव अमरजीत सिंह, मानगो गुरुद्वारा प्रधान हरजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, परमजीत सिंह काले, सुखदेव सिंह बिट्टू व नरेंद्रपाल सिंह भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//