Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने सोनारी गुरुद्वारा के चुने गए नए प्रधान सरदार तारा सिंह को सेवा मिलने पर सम्मानित किया. मंगलवार को सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह, सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी व चंचल सिंह सरदार भगवान सिंह की अगुवाई में सीजीपीसी के प्रधान सोनारी गुरुद्वारा पहुंचे और तारा सिंह को शॉल ओढ़ाकर व सिरोपा देकर सम्मानित किया. सभी ने उन्हें अगले तीन वर्ष की सेवा मिलने पर बधाई दी. सरदार भगवान सिंह ने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि सरदार तारा सिंह सिखों की साख को और ऊपर बुलंदियों तक ले जाएंगे. महासचिव अमरजीत सिंह और सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला ने भी तारा सिंह को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-labor-superintendent-arrived-to-investigate-the-complaint-of-getting-low-wages/">चाईबासा
: कम मजदूरी मिलने की शिकायत पर जांच करने पहुंचे श्रम अधीक्षक [wpse_comments_template]
: कम मजदूरी मिलने की शिकायत पर जांच करने पहुंचे श्रम अधीक्षक [wpse_comments_template]
Leave a Comment