Search

 
 
 

जमशेदपुर : लापता सिख युवक के परिवार से मिली सीजीपीसी, तलाश के लिए कल एसएसपी से मिलेंगे कमेटी के लोग

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने बिष्टुपुर के लापता सिख युवक जगदीश सिंह सोनू के परिवार से मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया. गुरुवार बिष्टुपुर के रानीकुदर स्थित लापता युवक के परिवार को आश्वासन दिया कि शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर से मुलाकात कर मामले में शीघ्र कार्रवाई कर युवक को ढूंढ़ने के लिए उनसे बात करेंगे. इसे भी पढ़ें : महेंद्र">https://lagatar.in/mahendra-singh-dhonis-former-business-partner-mihir-diwakar-arrested-by-police/">महेंद्र

सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भगवान सिंह का कहना है कि उन्हें उम्मीद है जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से युवक को खोजने में अपना प्रयास करेगा, क्योंकि युवक का इतने दिनों से लापता होना बहुत ही गंभीर मामला है जिस कारण से उसका पूरा परिवार परेशान है. भगवान सिंह के साथ सुखदेव सिंह बिट्टू, सुखवंत सिंह सुखु व हीरा सिंह ने भी पीड़ित परिवार को हर संभव प्रयास की पेशकश की. गौरतलब है कि पिछले 26 मार्च से जगदीश सिंह सोनू डीजे का काम करने वाला सिख युवक पाने घर से गायब है और अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-asia-delegation-met-former-deputy-chief-minister-raised-problems/">आदित्यपुर

: पूर्व उपमुख्यमंत्री से मिला एसिया का प्रतिनिधि मंडल, रखी समस्याएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही