Search

जमशेदपुर : सीजीपीसी के संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू की माता का निधन, दाह संस्कार शुक्रवार को

Jamshedpur (Sunil Pandey) : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक सरदार गुरदीप सिंह पप्पू की माता बीबी बचन कौर का गुरुवार की शाम निधन हो गया. उनका निधन सीतारामडेरा पीएस 1, शिव मंदिर समीप स्थित आवास में हुआ. घटना की जानकारी सिख समाज के लोगों को मिलने के बाद लोग उनके आवास पहुंचकर शोक जता रहे हैं. सरदार गुरदीप सिंह पप्पू ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे उनके पार्थिव देह को सीतारामडेरा गुरुद्वारा होते हुए स्वर्ण रेखा बर्निंग घाट ले जाया जाएगा, जहां उसे अग्नि को समर्पित कर दिया जाएगा. इधर घटना की जानकारी मिलते ही सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन शैलेंद्र सिंह सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, प्रधान कुलविंदर सिंह, गुरु नानक सेवा दल के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, चंचल भाटिया, खालसा क्लब के पूर्व प्रधान एवं उद्यमी हरजीत सिंह विरदी, हरपिंदर सिंह रॉकी, प्रधान दलबीर सिंह आदि उनके आवास पहुंचे और गुरदीप सिंह पप्पू के पिताजी रागी सरदार गुरुदयाल सिंह तथा परिवार के सदस्यों से मिले और उन्हें ढाढस बंधाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-will-be-no-respite-from-heat-till-11-in-kolhan-forecast-of-partial-rain-on-12/">जमशेदपुर

: कोल्हान में 11 तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, 12 को आंशिक वर्षा का पूर्वानुमान

बेटियों के आने के बाद होगा दाह संस्कार

गुरदीप सिंह पप्पू ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी माता अस्वस्थ चल रही थी. जिसका इलाज चल रहा था. गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर को बुलाया गया. जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें जांच कर मृत घोषित कर दिया. बीबी बचन कौर अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं, उनके चार बेटे एवं चार बेटियां हैं और बेटियां शहर से बाहर ब्याही हैं और उनके आने का इंतजार हो रहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-road-safety-team-launched-awareness-campaign-in-sadar-hospital-premises/">आदित्यपुर

: सड़क सुरक्षा टीम ने सदर अस्पताल परिसर में चलाया जागरूकता अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//