Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सीजीपीसी ने उपायुक्त को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई अमानवीय घटना के विरोध में मंगलवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप कर घटना के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की. मौके पर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हृदयविदारक घटना से पूरा देश शर्मसार है. घटना के इतने दिनों बाद भी सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जाना बहुत दुखद है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-being-released-from-the-remand-home-they-started-stealing-three-arrested/">जमशेदपुर

: रिमांड होम से छूटने के बाद करने लगे थे चोरी, तीन धराए

क्षमा नहीं करने वाला अपराध है - शैलेंद्र सिंह

उन्होंने कहा कि सरकार से हमारी मांग है की मणिपुर में अविलंब राष्ट्रपति शासन लागू करें और दोषियों को फांसी की सजा दें. वहीं शैलेंद्र सिंह ने कहा कि मणिपुर में जिस तरह महिलाओं को नग्न अवस्था में सड़कों पर घूमाया गया यह देश को शर्मसार करने वाली हृदय विदारक घटना से पूरा देश दुःखित और गुस्से में है. किसी भी सभ्य समाज में इस तरह की घटना न सिर्फ निंदनीय बल्कि क्षमा नहीं करने वाला अपराध है. आज भी हमारे समाज में महिला का स्थान सबसे ऊपर है, इसलिए उक्त हृदय विदारक घटना के दोषियों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाना चाहिए. इस अवसर पर गुरु चरण सिंह, परविंदर सिंह, सोहेल, कमलजीत कौर, गुरमीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-knj-high-school-the-temple-of-the-body-is-surrounded-by-bushes-in-the-mandir-of-vidya/">चाकुलिया

: केएनजे हाई स्कूल “विद्या के मंदिर” में झाड़ियों से घिरा है ” तन का मंदिर”
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही