Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सीजीपीसी का निःशुल्क कोचिंग क्लास सिख विजडम 18 जून से

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) द्वारा सिख समुदाय के 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग क्लास की शुरुआत 18 जून से किया जाएगा. उक्त जानकारी सीजीपीसी के अध्यक्ष भगवान सिंह ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बेहतर करने के उद्देश्य से काफी दिनों से मंथन चल रहा था. अंतत: प्राइवेट कोचिंग के तर्ज पर सिख समुदाय के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने पर सहमति बनी. जिसके लिए 13 सदस्यों की कमिटी बनाई गई. भगवान सिंह ने बताया कि सिख विजडम के नाम से कोचिंग क्लास का संचालन शिक्षाविद् मनप्रीत सिंह भाटिया एवं मनदीप सिंह करेंगे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-marwari-mahila-sammelan-organizes-blood-donation-camp-in-jharia-showing-enthusiasm/">धनबाद

: मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने झरिया में लगाया रक्तदान शिविर, दिखा उत्साह

कोचिंग क्लास पूरी तरह से निःशुल्क होगा

उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह से निःशुल्क होगा. वहीं कोचिंग क्लास के संबंध में मनप्रीत सिंह भाटिया ने बताया कि शुरुआती दौर में आईसीएसई और सीबीएसई के 11वीं एवं 12वीं कक्षा के आर्टस्, कॉमर्स और साइंस के लिए कोचिंग शुरू की जाएगी. छात्रों के रुझान को देखते हुए इसमें बदलाव किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि बच्चों को विषय के अलावा उनके व्यक्तित्व विकास के लिए क्लास होंगे साथ ही उन्हें इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स भी कराया जाएगा. भाटिया ने कहा कि अभी तक 100 से ज्यादा बच्चों ने अपना निबंधन कराया है. साकची मार्डन स्कूल में कोचिंग क्लास चलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-summer-camp-ends-at-sanskar-play-school-children-have-fun/">आदित्यपुर

: संस्कार प्ले स्कूल में हुआ समर कैंप का समापन, बच्चों ने की मस्ती

बच्चों से सुझाव लेकर निर्धारित होगा क्लास का समय

कोचिंग क्लास के लिए सुबह 10 बजे शाम 7 बजे तक सीजीपीसी कार्यालय में निबंधन कराया जा सकता है. 18 जून को इंडक्शन क्लास का आयोजन किया जाएगा. जिसमें बच्चों से सुझाव लेकर क्लास का समय निर्धारित किया जाएगा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि जैसे लोगों के विचार प्राप्त होंगे उसके आधार पर प्रतियोगिता परीक्षा एवं जैक बोर्ड के लिए भी कोचिंग क्लासेस की शुरुआत की जाएगी. इस अवसर पर अमरजीत सिंह, गुरुचरण सिंह विल्ला, कलुविंदर सिंह पन्नू, परविंदर सिंह सोहेल, अमरजीत भामरा, सुखदेव सिंह बिट्टू सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही