Search

 
 
 

जमशेदपुर : सीजीपीसी का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर 30 जुलाई को

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा रविवार (30 जुलाई) को बड़े पैमाने पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन सीजीपीसी कार्यालय में किया जाएगा. शिविर को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. इस अवसर पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कहा कि सीजीपीसी स्वास्थ्य का लंगर लगा रही है जरूरतमंद इस अवसर का लाभ अवश्य लें. शिविर में स्वास्थ्य जांच के अलावा नेत्र जांच और विभिन्न प्रकार के रक्त जांच भी किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-devotees-became-emotional-after-hearing-about-the-marriage-of-shri-ram-sita/">जमशेदपुर

: श्रीराम-सीता विवाह का प्रसंग सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

शहर के जाने माने चिकित्सक करेंगे स्वास्थ्य की जांच

शहर के जाने-माने चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे. जिनमें डॉ. निशा चौधरी, डॉ. स्तुति केडिया, डॉ. मीनल खिरिया सुगन्धि, डॉ. सौरव बनर्जी एवं डॉ. रोहित कुमार झा प्रमुख रूप से सबके स्वास्थ्य की जांच करेंगे. वहीं रक्तदान सुबह दस बजे से चार बजे तक आयोजित किया जाएगा जबकि स्वास्थ्य जांच और अन्य जांच दोपहर दो बजे तक चलेंगे. सरदार भगवान सिंह ने आह्वान किया है कि जरूरतमंद इस शिविर का लाभ अवश्य उठाएं और बड़ी संख्या में शामिल होकर इस प्रयास को सफल बनाएं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही