Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिखों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए सीजीपीसी ने की पहल

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : शहर के युवक सतबीर सिंह सत्ते ने सिखों समेत अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और जागरूक करने का बीड़ा उठाया है. अपनी इस मुहीम के लिए उन्होंने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) का सहयोग भी मांगा है. बुधवार को सतबीर सिंह सत्ते ने टीम के अन्य सदस्यों तरुण शुक्ला, नवीन तिवारी, एमके शर्मा और कुलविंदर सिंह के साथ सीजीपीसी कार्यालय में प्रधान भगवान सिंह से मुलाकात कर अपने अभियान के लिए सहयोग मांगा है. इस पर प्रधान भगवान सिंह ने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-22-candidates-in-the-fray-for-anjuman-islamia-withdrawal-of-nominations-on-24-2/">चक्रधरपुर

: क्रांतिकारी आदिवासी महासभा ने निकाली रैली, एसडीओ को सौंपा पत्र

प्रशिक्षण के बाद रोजगार दिलाने का प्रयास

साकची गुरुद्वारा बस्ती निवासी सह समाजसेवी सतबीर सिंह सत्ते ने बताया कि फिलवक्त वे पैन पैनआईआईटी एलुमनी रीच फॉर झारखंड फाउंडेशन (प्रेझा) नामक संस्था से जुड़े हैं. यह संस्था अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय को प्रशिक्षण के बाद रोजगार दिलाने और सरकारी योजनाओं के फायदे उनतक पहुंचाने का काम करती है. सतबीर सिंह का कहना है वे सीजीपीसी के अंतगर्त आने वाले सभी गुरुद्वारों में अपना एक प्रतिनिधि नियुक्त करेंगे, जिससे की योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति आसानी से संपर्क कर सकेंगे. इस अवसर पर सीजीपीसी की ओर से सरदार भगवान सिंह के अलावा उपाध्यक्ष चंचल सिंह, हरजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, सुरजीत सिंह समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही