Search

 
 
 

जमशेदपुर : आईपीएस अफसर को 'खालिस्तानी' बोले जाने पर सीजीपीसी के तेवर तल्ख

 
बयान की कड़ी निंदा, भगवान सिंह बोले- भाजपा मांगे देश से माफी Jamshedpur (Anand Mishra) : सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सिख आईपीएस अधिकारी जसप्रीत सिंह को खालिस्तानी कहा जाना केवल सिखों का ही नहीं, बल्कि देश की नौकरशाही का भी अपमान है. इसकी सीजीपीसी कड़ी निंदा करती है. अपने पंजाब प्रवास के दौरान पर वहां से बुधवार को बयान जारी करते हुए सरदार भगवान सिंह ने भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सिख देश के लिए हर कुर्बानी देने के लिए हर वक्त तैयार रहता है और आज भी जब कोई सिख सैनिक जब बॉर्डर पर खड़ा होता है न तो दुश्मन, देश की तरफ आँख उठाकर भी देखने से डरता है. ऐसे में एक सिख का अपमान इस बात को दर्शाता है कि भाजपा नेताओं में लोगों के रंग, धर्म, जाति को लेकर कितनी नफरत भरी पड़ी है. इसे भी पढ़ें : भारत-इंग्लैंड">https://lagatar.in/india-england-test-both-teams-sweated-profusely-before-the-match/">भारत-इंग्लैंड

टेस्ट : मैच से पहले दोनों टीमों ने जमकर बहाया पसीना
भगवान सिंह ने कहा है कि दस्तार पहनने वाले आइपीएस को खलिस्तानी बोले जाने पर भाजपा देश से माफी मांगे और दोषी भाजपा नेता एवं विधायक शुभेंदु अधिकारी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाये. भगवान सिंह ने तीखे शब्दों में कहा कि अब ये वक्त आ गया है कि भारत देश अब बिलकुल भी जाति, धर्म या भाषा के आधार पर इस प्रकार के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा. सीजीपीसी प्रधान ने कहा कोल्हान की सभी गुरुद्वारा कमिटियां कड़े शब्दों में बीजेपी के नेताओं के इस व्यवहार की निंदा करती है और ये मांग करती है कि बीजेपी के नेता इस घटना के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही