Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई

Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित हिल सिटी निवासी अंजना सिंह से मॉर्निंग वॉक करने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने सोने के चेन की छिनतई कर ली. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. अंजना ने इसकी जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दी. विकास सिंह अंजना को लेकर मानगो थाना पहुंचे वहां अंजना ने मामले की लिखित शिकायत की. अंजना ने बताया कि वह हर दिन प्रातः मॉर्निंग वॉक में करती है. अपने फ्लैट हिल सिटी से निकलकर जब वह बिग बाजार की ओर जा रही थी तब उसके सामने एक अपराधी तेज रफ्तार से काले रंग की हीरो होंडा मोटरसाइकिल जिसमें केवल एक लड़का था सामने आ गया और गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर छीन लिया और तेज रफ्तार से गाड़ी डिमना चौक की ओर ले कर भाग गया. उसने कुछ दूर पैदल ही पीछा किया पर वह काफी तेजी से फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-under-akam-2-a-check-of-2-lakh-each-was-given-to-two-sisters/">किरीबुरू

: एकेएएम-2 के अन्तर्गत दो दीदीयों को 2-2 लाख का किया गया चेक प्रदान

अपराधियों की शिनाख्त कर कार्रवाई करे पुलिस : विकास सिंह

इधर विकास सिंह ने कहा कि मानगो में कई चेन स्नेचर घूमते हैं. पुलिस रास्ते में लगे हुए सीसीटीवी को खंगाले और आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें पकड़कर महिला का चेन वापस दिलाए. मानगो में अपराध बेकाबू हो गया है. नशा खुरानी गिरोह प्रशासन पर हावी हो गए हैं, जिसके कारण आए दिन मानगों में आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही