Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में जलाभिषेक करने जा रही महिला से चेन छिनतई

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok kumar) : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कांवरिया मंदिर के पास एक महिला से झपटमार स्कूटी सवार दो बदमाशों ने गले से सोने के चेन की छिनतई कर ली. घटना के बाद महिला ने बदमाशों का पीछा भी किया और वह गिरकर घायल हो गयी. बाद में मामला सिदगोड़ा थाने तक पहुंचा. पुलिस सूचना मिलने के बाद झपटमार बदमाशों की टोह सीसीटीवी फुटेज से ले रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-husband-absconded-after-marrying-second-in-bagbera/">जमशेदपुर:

बागबेड़ा में दूसरी शादी कर फरार हो गया पति

भोले बाबा को जल चढ़ाने जा रही थी महिला

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के चांपिया कॉलोनी की रहने वाली 55 वर्षीय लक्ष्मी देवी 8 अगस्त की सुबह 7.30 बजे अपने घर से निकलकर कांवरिया मंदिर सिदगोड़ा जलाभिषेक करने के लिये जा रही थी. इस बीच ही चांपिया कॉलोनी और कांवरिया मंदिर के बीच गली वाले रास्ते से लक्ष्मी देवी गुजर रही थी. तभी स्कूटी पर सवार होकर दो बदमाश पीछे से आया और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन की छिनतई कर फरार गया. लक्ष्मी देवी का कहना है कि चेन का वजन 12 से 13 ग्राम था. जिसका मूल्य 50 हजार रुपये था. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-elderly-drowned-in-removing-buffalo-from-pond-death/">धनबाद

: तालाब से भैंस निकालने में डूबा बुज़ुर्ग, मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही