Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिरसानगर में महिला से चेन की छिनतई

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत आस्था ट्वीन सिटी निवासी उर्मिला देवी से बाइक सवार बदमाशों ने चेन की छिनतई कर ली. घटना सोमवार सुबह 6 बजे की है. घटना के वक्त उर्मिला देवी टहलने के लिए निकली थी तभी बाइक से आए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-nav-nirman-sangharsh-samiti-demanded-to-make-jaitgarh-a-block/">किरीबुरू

: नव निर्माण संघर्ष समिति ने जैतगढ़ को प्रखंड बनाने की मांग की

पुलिस मामले की कर रही है जांच 

इधर, घटना के बाद उर्मिला ने परिजनों को बताया. मामले को लेकर बिरसानगर थाना में लिखित शिकायत की गई है. शिकायत मिलते ही पुलिस रेस हुई और आस-पास के लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने लगी. उर्मिला टाटा मोटर्स के डीजीएम नीरज वर्मा की मां है. उर्मिला ने बताया कि वह हर दिन की तरह सोमवार सुबह टहलने के लिए निकली थी. वापस लौटने के क्रम में एक बाइक पर सवार दो युवक आए और पीछे से झपट्टा मारकर चेन छिनकर फरार हो गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bike-collided-with-a-cyclist-in-golmuri/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही