Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोविंदपुर में महिला से चेन की छिनतई

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत प्रताप कल्याण केंद्र के पास यशोदा सिंह के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन की छिनतई कर ली. घटना बुधवार दोपहर एक बजे की है. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए. इधर, 100 डायल पर पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला. सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों को तस्वीर कैद हो गई है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-municipal-corporation-issued-number-of-engineers-to-complain-about-drinking-water-problem/">आदित्यपुर

: नगर निगम ने पेयजल समस्या की शिकायत करने के लिए जारी किया अभियंताओं का नंबर

बाइक से आए थे दो बदमाश

यशोदा सिंह ने पुलिस को बताया कि वह घर के पास दुकान के आगे बैठी थी, पीछे से एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आए. बाइक से एक युवक उतरा और पीछे से ही चेन छीनकर फरार हो गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही