Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में महिला से चेन छिनतई

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 15 मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन की छिनतई शनिवार की दोपहर कर ली. घटना के समय महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार थी. घटना के बाद बाइक सवार बदमाश रफ्तार में फरार होने में सफल रहे. सूचना पर घटनास्थल पर मानगो पुलिस पहुंची और घटना के संबंध में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ छिनतई करने का एक मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-can-reveal-the-theft-of-2-10-crores-from-modis-house/">जमशेदपुर

: मोदी के घर से 2.10 करोड़ की चोरी का खुलासा कर सकती है पुलिस

खरीदारी कर लौट रहे थे पति-पत्नी

भुक्तभोगी निर्मला उपाध्याय का कहना है कि वह शनिवार को अपने पति नर्मदेश्वर उपाध्याय के साथ खरीदारी करने के लिये बाजार गई हुई थी. इस बीच दोपहर 12.30 बजे वह अपने पति के साथ घर की तरफ लौट रही थी. इस बीच ही रोड नंबर 15 स्थित मोड़ पर दो बदमाश पीछे से आये और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन की छिनतई कर रफ्तार में फरार हो गये.

सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है पुलिस

घटना के बाद आस-पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरा पुलिस खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि कैमरा काफी दूर में है, लेकिन उसमें कुछ नजर नहीं आ रहा है. वैसे घटना का उद्भेदन करने के लिये मानगो पुलिस ने अपने मुखबिरों को भी लगा रखा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-5-lakh-stolen-from-house-without-breaking-lock-in-burmamines/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में बिना ताला टूटे हो गयी 5 लाख की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही